Friday, January 21, 2011

चुम्मा चट-चट महा मेगा शो

चुम्मा चट-चट महा मेगा शो आज रात नौ बजे। कहीं जाइयेगा मत। सिर्फ मी टीवी पर। नहीं-नहीं सिर्फ बी टीवी पर। नहीं भाई कहा ना सिर्फ सी टीवी पर। एक्सक्लूसिव लाइव शो। पूरे देश में एक साथ इतना बड़ा हंगामा। दो सौ संवाददाताओं की टीम। इस महामेगा शो चुम्मा चट-चट को कवरेज करने को तैयार। चुम्मा चट-चट जरूर देखें। महान पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर शो चुम्मा चट-चट। बच्चों को जरूर दिखायें महान ज्ञानवद्र्धक शो। खासकर जिनकी उम्र 18 से कम हो
उन्हें रातभर जगा कर दिखायें। मैं तुलसी तेरे आंगन की के बाद सबसे सुपरहिट चुम्मा चट-चट आज रात ठीक नौ बजे। सिर्फ इसी चैनल पर। इन एसोसिएशन बूथ मैन फोर्स, अनवाटेंड 72 एंड परफेक्स कैप्सूल व तेल जो दे
आपको पुरुषों सी मर्दानगी, स्त्री का समाधान, शुक्रवर्धक, धातुवर्धक, शक्तिवर्धक। पत्नी भी संतुष्ट आप भी खुश।
चुम्मा चट-चट। आज रात। नामी हीरोइनों का मेला जो उतरेंगी आपकी बेडरूम तक। आज रात। पाकिस्तान से
लेकर विदेशी माल भी आयेंगी मेरे श्रीमान्। फिर देर किस बात की। हो जाइये तैयार। हमारे चैनल पर मल्लिका है, समीरा है, हाट बिपाशा है। वीना मल्लिक के साथ अस्मित हैं चादरों में लिपटे। और तो और जलवा बिखरेने को तैयार है पावेला एंडरसन। फिर आपको चाहिये क्या। चुम्मा चट-चट में। खूब चाटेंगी दर्शकों को। दर्शक भी खूब चटायेंगे एक दम थ्री डी। पूरे लाइव शो के दौरान सिर्फ इसी चैनल पर चुम्मा चट-चट में।
                        मैंने देखा था यार, प्रोमो में। क्या खूब चुम्मा लेती है। ऐश, विद्या, करीना भी फेल। न जाने क्या-क्या करती है। जैसे कोई विदेशी चुंबन प्रतियोगिता हो। तभी लाइट आ जाती है। लोग घरों को भागने लगते हैं। सड़कें एकदम सुनसान। सभी दुकानें बंद। कहीं नौ न बज जाये। कमिंग अप चुम्मा चट-चट। टीवी पर लगातार प्रचार आ रहा है। थोड़ी देर में इस ब्रेक के बाद चुम्मा चट-चट। नौ बज चुके हैं। लोग चिपके हैं टीवी से। एंग्री यंग मैन नायक गंभीर है। तभी अनवाटेंड 72 का प्रचार। मैं अभी प्रेगनेंट नहीं होना चाहती। ऊर्फ ये प्रचार भी। खैर, नायक फिर अवतरित होता है। होठों का चुंबन बाकी है। और घरों से दर्शकों की तालियों की आवाज। तभी कैटरीना लक्स लेकर आ जाती है मेरी खूबसूरती का राज। सोने से भी सोना लगे सलोना मेरा यार। लक्स लगाओ सोने का इनाम पाओ। रूपा बनियान है तो चलो आगे। लोगों की नजर एकटक टीवी पर। कहीं बाथरूम से बिकनी में पामेला न निकल जाये यार। नये साल पर टीवी दर्शकों को मालामाल होने का मौका मिलने वाला है भाई। आइटम गर्ल याना गुप्ता कहीं गिफ्ट में मिले अधोवस्त्र में न आ जाये। ऐश्वर्या भी राज खोलने वाली है। वह बतायेगी सलमान व विवेक के उस गुप्त हिस्से का राज, जहां उनके दिमाग से लैप्टिन हारमोन सक्रिय होकर व्यक्ति में यौवनारंभ पर आक्रमण करता है। अभी तक यह बात सिर्फ शोधकर्ता ही जानते थे जिन्होंने चूहों पर यह प्रयोग किया था तो पाया कि दिमाग के हाइपोथेलमस जिसे प्रिमेमेलरी न्यूक्लियस में स्थित इस जगह को लैप्टिन हारमोन प्रभावित करता है जिससे मादा में यौवन की शुरूआत होती है। यह बात पता नहीं कैसे लीक हो गयी कि सलमान व विवेक के दिमाग में यौवनारंभ वाली जगह की खोज ऐश कर ली है। इधर, विदेशी प्रकाशक मुंहमांगी रकम लेकर ऐश के पास पहुंच चुके हैं। उधर, अनिल कपूर की 24 दिसंबर की जन्म दिन पार्टी में एक फैन अजय ने सलमान के गाल पर चुंबन दे दी। सलमान समझ गये ऐश ने खोल दिया उनका राज। आपे में उन्होंने अजय को एक झापड़-तमाचा दे मारा।
                      तभी पावन फिर कट। ओह नो। उस सीन का क्या होगा यार। जो झलकी में देखी थी। बिपाशा स्वीमिंग सूट में निकलती है प्रियंका के साथ और जान व अभिषेक निकलते हैं दोस्ताना स्टाइल में। तभी वाह रे सुशासन की सरकार। लाइट आ गयी। इठलाती, बलखाती, आंखों से शर्म उतारे, चमकती नायिका नायक के पैरों को चूमती है। फिर छाती तक पहुंचती है। माथे को चूमती है। चेहरे को हाथों से छुपाकर जाने लगती है लेकिन आज का बिग बास धर्मवीर का वह डायलाग दोहराता है-होठों का चुंबन बाकी है और बेबस नायिका बिग बास को जिंदा रखने के लिये होठों की ओर बढ़ती है। दर्शक सीटी बजाते हैं। नायक ओ मेरी मेहबूबा, मेहबूबा, मेहबूबा गाने लगता है।
             टीवी शो के एंकर मि.तोता अपने कोलकाता स्थित संवाददाता मिस किस को फोन लगाते हैं। हमारे साथ हैं कोलकाता से मिस किस। हां तो किस बतायें कोलकातावासियों की क्या राय है। दिखायेंगे, चलेंगे मुंबई व दिल्ली भी जहां से कई दर्शक हमारे साथ जुड़ गये हैं चुम्मा चट-चट में। आप कहीं जाइयेगा मत। बने रहियेगा हमारे साथ सिर्फ इसी चैनल पर महान पारिवारिक शो चुम्मा चट-चट में तब तक एक ब्रेक।       

No comments: