Sunday, April 10, 2011

क्लिक करें और पहुंचे हूला-हूला-ही

क्लिक करें और पहुंचे हूला-हूला-ही

पोस्टेड ओन: April,7 2011 जनरल डब्बा में
विश्व कप एक। ट्राफी दो। टॉस दो। सचिन एक। फैन एक। अफरीदी का बयान तीन। रिव्यू दर्जनों के हिसाब से। मौत दो। इंतजार एक। कमी खलेगी एक। जीवनदान पांच। स्वागत तीन स्वाद में। पहला फीका। दूसरा जोरदार। तीसरा अविस्मरणीय। आप चौक गये। घबराइये मत। ये इंटरनेट की दुनिया के नये साइट हैं। बिल्कुल वायरस रहित। किफायती व मुफ्त भी। आप आराम से कर सकते सर्च और कर सकते हैं फ्री में डाउनलोड सालों भर। बस क्लिक करें और मनपंसद वेबसाइट का लुत्फ उठायें। ध्यान रहे। इन साइटों में एक पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसे लॉग ऑन करने के लिये हमारे विशेष सेल से संपर्क करें। एसएमएस करने के समय आपकी उम्र की हम करेंगे पड़ताल। आपको देना होगा वयस्क होने का हमें पूरा प्रमाण। कारण, यह साइट वयस्कों के लिये ही खास तौर पर डिजाइन किये गये हैं जिसे बीसीसीआई ने अभी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया है। हम भी आपको सेंसर से पास कराने के बाद ही ए सार्टिफिकेट के तहत ही दिखायेंगे। आप एसएमएस करें। आपके मोबाइल पर तत्काल पेरिस के एक होटल के बारे में गुप्त ज्ञान का मैसेज आयेगा। इसे ध्यान से पढ़े और अपने मोबाइल के आउट बाक्स में दिये आप्सन को चूज करें। क्लिक करते ही आपको मिलेगा होटल कच्ची कली के मुख्यद्वार का पता। वैसे पेरिस में इस होटल का नाम हूला-हूला-ही है लेकिन भारतीयों की मांग पर इसका नाम आज की रात कच्ची कली रखा गया है। इसमें विश्व कप विजेताओं की शान में आइटम-पूनम की चासनी परोसेंगी मिस पांडेय। सीट लिमिटेड। पहले एसएमएस करो सीट बुक कराओ के आधार पर। आमंत्रण सिर्फ खास कोड पर। आमंत्रित लोगों में हाली, बाली, टेली की नामी हस्तियां। आईसीसी व बीसीसीआई के खास जोकरर्स। भारतीय टीम। चार दक्षिणी अफ्रीकी जो जीत के अहम एंकर रहे। साथ ही आईपीएल के मालिक व मालकिन। एक बात और। इस आइटम को देखने के लिये बीसीसीआई ने विशेष शर्त रखी है। पूनम की चासनी को चट करने के लिये जिन भारतीय खिलाडिय़ों की शादी नहीं हुई है वो काला चश्मा लगाके पूरा कार्यक्रम देंखेगे जबकि लाइसेंसी खिलाड़ी अपनी बीवी को साथ लाना नहीं भूलेंगे।
वो देखिये। सचिन अंजली के साथ होटल से बाहर निकल गये हैं। साथ में हैं वीरू। पीछे नेहरा हाथ में पट़्टी बांधे पत्नी रुश्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाये चल रहे हैं। कैमरामैन पीछे भाग रहे हैें। वो निकले काला चश्मा लगाये युवी। पीछे हैं गंभीर। अरे ये क्या। भज्जी ने बतरा को भी साथ ले लिया है। होटल के बाहर जश्न का माहौल है। सभी धीरे-धीरे कोई ऑडी कार में तो काई लाल रंग की हुडई में हवाई अड्डे की ओर बढ़ चुके हैं। जहां से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी पेरिस के लिये उड़ान भरेंगे। कच्ची कली स्वागत में सज-धज कर तैयार है। एक-एक कर खिलाड़ी कोड से अंदर जा रहे हैं। अंदर का माहौल रंगीन मूड में है। हर तरफ सेम्पेन का झाग। माहौल को मदहोश किये। तभी लाइट ऑफ हो जाती है। तालियां बजने लगती है। धीरे-धीरे मद्धिम रोशनी मंच के बीच में उभर रही है। अरे वाह। ये तो पूनम पांडेय है। जिसे पाकिस्तान की इंटरपोल भी खोज रही है आंख चपोते। युवी इस बीच पैवेलियन छोर मेंं घूम रहे वैटर से सोडा लाने को कह रहे हैं। उनका हाथ दोनों जेब में है। दो रिवाइटल की गोली एक साथ गट-गट-गट सोडा के साथ अंदर खल्लास। वीरू ने देख लिया कहा दिल मांगे मोर। भज्जी ने बसरा को चिपकाया-धक-धक-गो। तभी मिस पूनम अपना बाल हौले से खोलती है। बलखाती लटों को सहलाती है। फिर लहराती है। कमर को झुकाये अपने चश्मे को आंखों से नीचे लाकर एक ही झटके में उतारते गंभीर की ओर उछाल देती है। गौतम उछल पड़ता है, ऊपर उठाने का, नीचे धुमाने का। नेहरा से नहीं रहा गया। रुश्मा से कहता है-ऊंगली पर टिंगली, टिंगली पर ऊंगली। ये देखिये। धोनी खिलाडिय़ों को उछलते देख उन्हें धैर्य रखने की सलाह दे रहे हैं। सचिन ध्यान मग्न होकर कहते हैं, ऐसे शॉटस को मारने के लिये चाहिये कांफिडेंस। गैरी ने कहा आज की रात चाहिये बूस्ट। इसी बीच पूनम पांडेय तैयार। सरकाती, हौले-हौले नृत्य के बीच पल्लू को झमकाती। चूडिय़ां खनकाती। कान की बाली को खोलती। चासनी परोसने को बिल्कुल तैयार मिस पांडेय। रोशनी फिर धीरे-धीरे कम होती। मंच पर जहीर चढ़ रहे हैं। उन्होंने जोर से कहा एक रिव्यू मोर। फिर से दिखाइये बाल खोलकर मिस पूनम। तालियां बजने लगती है। लोगों को दिल रिव्यू के नाम पर धड़कने लगता है। सभी ओठों को दांतों से दबाये बैठे हैं। इसी बीच कुछ उत्साही दर्शक रिव्यू देखने मंच पर उतर गये हैं। उन्हें हटाया जा रहा है। रिव्यू के बाद हम जल्द लौटते हैं आपके पास। दर्शकों के मंच से हटते ही हम आपको फिर ले चलेंगे, दिखायेंगे कैसी चासनी परोसेगी मिस पांडेय। तब तक एक ड्रिंक।
Rate this Article:

No comments: