Friday, October 28, 2011

एक पर दूसरा फ्री


एक पर दूसरा फ्री

पोस्टेड ओन: 24 Oct, 2011 जनरल डब्बा में
हेमा मालिनी खुद को ड्रीम गर्ल नहीं मान सकती, भारत का हेलीकाप्टर पाकिस्तानी सुरक्षा बल जबरन उतार सकता है, गद्दाफी के शव का अंत्यपरीक्षण नहीं हो सकता है, अन्ना देश से बड़े हो सकते हैं तो फिर मुस्लिम महिलाएं इस धरती पर 72 कुंवारे पुरुषों से सेक्स क्यों नहीं कर सकती। विवाद में ना पड़ो मगर विवादित बने रहो। इंग्लैंड की जमीन पर मैच हार जाओ और इंडिया में घुसते ही उसको धूल चटा दो, पटखनी दे दो। ये सब तो त्योहारी ऑफर है। एक विवाद पर दूसरा फ्री। एक परिवार की दो बहनें, पहली से शादी करो दूसरी को फ्री में घर ले आओ। जमाना बदल रहा है। जवानी में ही लोग बुढ़ापे की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में ये ऑफर, ससुरजी का बंपर प्राइज लोगों को खूब भा रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों की हनीमून के लिए खर्च भी उठा रही है। ऑफर का फायदा उठाने भूटान नरेश भी भारत पहुंच रहे हैं। वैसे, हेलरी क्ंिलटन को जब से सासू मां की संज्ञा मिली है वो भी अपनी बहू यानी पाकिस्तान के लिए भूटान की फ्री सर्विस चाहती है। हेलरी ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्एल वांगचुक को अमेरिका में हनीमून मनाने के लिए जमीन देने का ऑफर भी किया लेकिन एक तो भारत की मेहमाननवाजी वो भी फ्री में, एक तो मजा ऊपर से बिल्कुल मुफ्त भला कोई कैसे छोड़ दे। वैसे, आपके पास भी ऑफरों की कमी नहीं है। घर में घुसकर मारने वाला, काला झंडा दिखाने वाला, आपके इशारे पर चप्पल फेंकने वाला, वास्तुशास्त्र के हिसाब से आपको घर से बेदखल कर मंदिर भेजवाने वाला, क्या लेना चाहेंगे आप। मौन व्रत रखेंगे या फिर से अनशन पर बैठेंगे। ज्ञापन देना चाहते हैं वो भी हाकिम, बड़े नेता के हाथ में तो सुरक्षा की पूरी
गारंटी है हमारे पास। हमारे दल में ऐसे नौजवानों की फौज है जो रिवाल्वर की सुरक्षा में आपका ज्ञापन जिसे आप चाहे सौंप आएगा। आप जिसे चुनाव में जिंदगी में हराना चाहते हैं उसका काम तमाम कर आएगा। बस, एक कॉल कीजिए, हमारे टॉल फ्री नंबर पर। आप जहां भी रहेंगे थूकदान पार्टी का समर्थन आपके साथ रहेगा। वैसे, ऑफरों का ज्यादा स्टॉक पीकदान पार्टी के पास है। जहां से आप थोक व खुदरा भाव में कमीशनखोर, दुराचारी, लंपट, घुसखोर, चोर-बनौल को आसानी से खरीद सकते हैं। हरेक उत्पाद की खरीद पर एक सुनिश्चित उपहार है बिल्कुल फ्री। एक राजा के खरीदने पर कनिमोझी फ्री। एक प्रशांत भूषण की खरीद पर अरविंद केजरीवाल मुफ्त। बात हो रही थी स्टॉक की। पीकदान पार्टी के पास एक गोली है। जिसके सेवन से आपकी उम्र 150 साल तक लंबी खिचेंगी। थूकदान पार्टी के कई वरिष्ठ सदस्यों ने थोक में गोली की डिमांड की है ताकि पीएम बनने की उम्मीद न टूटे। एक गोली फ्री में क्या खायी, वो सब भी बक दिए जो आज तक नहीं बके थे। बकने में उस महाराष्ट्र के शेर ने माता दुर्गा के बारे में भी बुलडोजर टाइप हैवीवेट बयान जारी कर दिया। नामी आदमी हैं जो बके सब विवाद है। नाम है बाल ठाकरे। अब बाल के मुख से पीकदान पार्टी के मनमोहन की बात निकली है तो प्रियदर्शिनी तो खुश होंगी ही। गोली खाते ही गांधी परिवार की दुर्दशा इस ठाकरे से देखी नहीं गयी। मन की तारीफ ही करते चले गए। क्या-क्या नहीं कहा, बुद्धिमान, ज्ञानीं, दमदार, सबसे अच्छे, बेहद शांत, सौम्य अब तक के देश के सबसे सफल, महान पीकदान पार्टी के कप्तान, वगैरह-वगैरह। वैसे, यद्दिरप्पा ने भी ये गोली खायी थी लेकिन उन्हें थूकदान पार्टी के वरिष्ठ रथयात्री की भाषा समझ नहीं आयी, चेतावनी के बाद भी वे नहीं संभले जो जाओ जेल, बीमार पड़ो और खाते रहो गोली। अब देखिए ना, गोली खाते ही अपने कृषि मंत्री शरद पवार के शरीर में पूरा पावर आ गया। कहने लगे, ये पीकदान पार्टी की सरकार फ्लॉप है। इसमें अब वो मजा नहीं, महरानी भी बीमार हो गयीं। कोई मजा देने वाला रहा नहीं, अब गोली खा-खाकर कितने दिन मजा करें। भाई, पवार साहब, महिलाएं कैरियर को चमकाने के लिए हमेशा अपने साथ लिपस्टिक रख रहीं हैं। आर्थिक मंदी विवाहेत्तर संबंधों को बढ़ावा दे रही है। पैसे के प्रति मोह से वैवाहिक जीवन, संबंध बिगड़ रहे हैं। तो आप तो पुराने मुफ्त माल के शौकीन हैं। खाद पर सब्सिडी फ्री। बीज पर बोरा फ्री। यह तो आपका पुराना शौक है जिसमें आपके कारोबारी पार्टनर क्रिकेटर भी रहे हैं। देखते नहीं, अब तो रिलीज होने से पहले ही माल बंटोर लो का ऑफर चल रहा है। ज्यादा बोलो व जेड श्रेणी में ऐश करो। देखिए ना, अग्निपथ ने रिलीज होने से पहले ही 41 करोड़ कमा लिए, अब आप भी कुछ कीजिए या तो बिना पेट्रोल की गाड़ी पर सवार होकर देशभर में निकल जाइए। वैसे, गोली खाने के बाद आप सत्ता परिवर्तन नहीं भी चाहते हैं तो व्यवस्था तो बदल ही सकते हैं, वो भी छम्मक छल्लो के स्टाइल में बिल्कुल मुफ्त।

Rate this Article:
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (3 votes, average: 4.33 out of 5)
20 प्रतिक्रिया
  • SocialTwist Tell-a-Friend
Similar articles : No post found

Post a Comment

नवीनतम प्रतिक्रियाएंLatest Comments

Dr.KAILASH DWIVEDI के द्वारा
October 26, 2011
आदरणीय भाई साहब
सादर अभिवादन !
आपको तथा आपके पूरे परिवार को दीप पर्व की बहुत बहुत शुभ कामनाएं |
    manoranjanthakur के द्वारा
    October 26, 2011
    डाक्टर साहेब बहुत शुभ हो मंगल हो
वाहिद काशीवासी के द्वारा
October 25, 2011
बहुत ख़ूब। आपका तो अंदाज़े बयां ही सबसे अलहदा है। क्या बात है मनोरंजन जी।
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 26, 2011
    दीप पर्व मुबारक
abodhbaalak के द्वारा
October 25, 2011
केवल इतना कहूँगा, की बा दिन आप……….
और बाकी के लिए मई शाही जी का समर्थन करूंगा
http://abodhbaalak.jagranjunction.com/
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 26, 2011
    दिवाली की शुभकामना
आर.एन. शाही के द्वारा
October 25, 2011
मान गए ठाकुर जी, अपने फ़न के आप भी उस्ताद ही हैं !  दीवाली मुबारक़ !
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 26, 2011
    बहुत बहुत मुबारक
Amita Srivastava के द्वारा
October 25, 2011
मनोरंजन जी
नमस्कार
अच्छी व्यंग रचना पढ़ने को मिली ……
दीपपर्व मंगलमय हो |
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 26, 2011
    आपको भी
alkargupta1 के द्वारा
October 25, 2011
मनोरंजन जी , बहुत अच्छा…..दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें !
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 26, 2011
    हार्दिक शुभकामना
Lahar के द्वारा
October 25, 2011
प्रिय मनोरंजन जी सप्रेम नमस्कार
मज़ा आया आपका लेख पढ़ कर | अब तो चलन सा चल पड़ा है ” एक पर एक फ्री ”
अच्छे पोस्ट के लिए बधाई आपको |
http://lahar.jagranjunction.com/2011/10/24/%E0%A4%97%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%AB%E0%A5%80-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF/
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 26, 2011
    बहुत धन्यवाद
Dr.KAILASH DWIVEDI के द्वारा
October 24, 2011
आदरणीय भाई साहब,
सादर अभिवादन !
बहुत ही सार्थक लेख ……..बधाई !
आपको दीपावली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें |
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 26, 2011
    आपको भी बधाई
Santosh Kumar के द्वारा
October 24, 2011
आदरणीय मनोरंजन जी ,…बहुत मजेदार सार्थक पोस्ट ,..
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 26, 2011
    प्रतिक्रिया के लिए सुक्रिया
Tamanna के द्वारा
October 24, 2011
मनोरंजन जी, बहुत खूब लिखा आपने ….सार्थक लेख
http://tamanna.jagranjunction.com/2011/10/15/prashant-bhushan-controversial-statement-on-kashmir-issue/
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 26, 2011
    सराहना के लिए साधुबाद

चंडाल के पीछे रा.वन


चंडाल के पीछे रा.वन

पोस्टेड ओन: 26 Oct, 2011 जनरल डब्बा में
जय काली कलकत्ते वाली हमारे परम स्नेही, परम आदरणीय, समाज के अगुआ, भ्रष्टाचारियों के महाकाल, जनता के चरणदास, सत्ता से दूर, विवादों के पिटारा, जर्जर काया, इस उम्र में भी फुल स्पीड रखने वाले, तिरछी टोपीे, चश्माधारी, खद्दरधारी, अलौकिक, चमत्कारी मौनी बाबा का पार लगा दो। बेचारे एक कन्या के मोहजाल में फंस गए हैं। उस विषधारी कन्या ने ऐसा जादू डाला है कि बाबा ब्लॉग लिखने बैठ गए हैं। पहले प्रेम में पागल प्रेमिका की याद में प्रेमी खत में फूल भेजा करते थे। आजकल बाबा धमकी भेज रहे हैं। कहते हैं, निगेटिव कैंपेन के हथियार का फिर से इस्तेमाल करेंगे। अगर शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल के साथ सात फेरे नहीं लेंगे तो किसी को चैन में नहीं बैठने देंगे। खुद बारात लेकर पूरे देश में बैंड बजाएंगे। वैसे, हर देश का किफायती दौरा कर चुकी उस बाला ने बढिय़ा काम तो यह किया कि बाबा का मौन व्रत तुड़वा दिया। अब चीन, जहां पुरुषों से दो कदम तेज ही महिलाएं चल रही हैं का अंदाजा तो बाबा को लगे कि कैसे कन्या ने किफायती यात्रा दर पर पूरे देश का चक्कर लगा आयी और सब माल बोरे में कर ली। इधर, परम स्नेही मौनी बाबा ब्लॉग पर कमेंट तलाश रहे हैं। पहले बारह कमेंट मिले थे कन्या को, अब अठारह और आ गए हैं। किस-किस को क्या जवाब दें बाबा। मौन व्रत में थे तो बारह कमेंट को डिलीट करने के काम पर केजरीवाल को लगाया। मगर सब बेकार गया। बाबा नाराज हो गए। कहा, तुम लोग जूता-चप्पल, लात खाने वाले ही ब्लॉगर रह जाओगे। बेकार में कुछ लिखते, बकते हो। घर बैठो। जैसे प्रशांत अपने कैबिन में पिटे, तुम लोग देश के सामने मेरी टोपी उतरवा दोगे। वैसे ही सरकार हमें चैन में रहने नहीं दे रही। बात-बात पर लपेट रही है। कांग्रेसी, भाजपाई हमें देखना नहीं चाहते और तुम लोग फालतू टॉपिक पर कमेंट ले रहे हो। कन्या ने भरोसा दिलाया, बाबा अब आगे की यात्रा शर्तों पर करेंगे। ब्लॉग लिखने से पहले विषय-वस्तु पर आपसे डिस्कस कर लेंगे। पहले स्लैट पर लिखेंगे फिर पैंसिल से कागज पर उतारेंगे फिर कलम से आप उसे संपादित कर देना, तब जाकर किसी विशेषज्ञ से कंपोज कराएंगे। आपसे करेक्शन करवाए बिना हम कुछ भी न्यू पोस्ट में नहीं डालेंगे। हमारी पहली पारी तो देखो, वीरता पुरस्कार से नवाजी हूं। ऐसे में ब्लॉग पर ज्यादा चर्चित, ज्यादा पठनीय, अधिक मूर्धित तो मैं पहले से ही हूं। 75 फीसदी कामेंट तो पहले ही बंटोर लेती थी लेकिन 25 फीसदी भी दूसरे ब्लॉगर को कमेंट क्यों जाए, इस खेल ने सत्यानाश कर दिया। बाबा, गलती हो गयी। मैंने खोल लिया था एक फर्जी इमेल नंबर। उसी के नाम पर कमेंट भेजने लगी और बन गयी ब्लॉगर आफ द वीक। बाद में इमेल नंबर पर कमेंट भेजने वाला हमारा सबसे वफादार संस्था का मुख्य सरगना का हमसे मोह भंग हो गया। हमसे पल्लू झाड़ लिया। बस, इसी में फंस गयी मौनी बाबा एंड कंपनी लेकिन अब देखना, हम पूरे देश में अनशन करेंगे। उसमें कोई नहीं आएगा। सिर्फ हम, आप व केजरीवाल रहेंगे। इसी बीच, एक पार्टी के दिग्गज ब्लॉगर का कमेंट आ गया, भ्रष्टाचार का पैसा वापस कर दिए जाने से पाप के दाग नहीं धुल जाएंगे मैडम। इसका क्या जवाब बाबा देते सो दाग को चुन-चुन कर मारने के लिए रा.वन को बुला लाए। अब रा.वन चंडाल चौकड़ी से बाबा को बचाने हॉल आफ फेम ब्लॉगरों से संपर्क में हैं। गद्दाफी को अज्ञात स्थान पर दफना दिया, लादेन के शव का पता नहीं चला अब इन चंडालों का पता-ठिकाना लग जाए तो गनीमत है। रा.वन ने चीन से मदद मांगी है। वहां, पति अपनी पति को छोड़ किसी और नारी में अपनी खुशियां ढूंढऩे लगे हैं। रा.वन भी चाहता है कि मौनी बाबा की भी मनोवैज्ञानिक मदद की जाए। आखिर करिश्मा अपने पति से दूर रह ही रही है, फौजा सिंह को गिनीज बुक में झक मारकर जगह मिल ही गयी। दीपावली पर हर आम अपना आर्थिक विकास कर ही रहे हैं। उल्लू को अशुभ मानने वाले बंगाल से प्रेरणा लेकर लक्ष्मी मइया को पटाने में लगे ही हैं तो भला मौनी बाबा उन चार उल्लूओं से क्या पीछा नहीं छुड़ा सकते। अरे मुन्नी बदनाम हो सकती है, शीला जवान हो सकती है, टीम इंडिया सीरीज हारकर फिर से सीरीज पर कब्जा जमा सकती है तो भला आपकी बाला फर्जीवाड़ा क्यों नहीं कर सकती। बाबा, अब तो जाग जाइये मंदिर से बाहर निकलिए, देखिए आपका नशा अब रिक्शा चालकों, डिब्बा वालों पर नहीं है, बच्चों के नाम अब मौनी बाबा नहीं रखे जा रहे, इस देश में दीपावली पर जन्म लेने वाले बच्चों के नाम मां-बाप रा.वन रख रहे हैं। देखिए अभी जन्मा रा.वन आपसे कह रहा है ए बाबा, कैसा शर्माना, आजा नच के दिखा दे, मेरा हो जाए तू चल, बहुत हो लिया अब इंडिया एगेंस्ट करप्शन पर पर्दा गिरा दे।

Rate this Article:
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (2 votes, average: 3.00 out of 5)
10 प्रतिक्रिया
  • SocialTwist Tell-a-Friend
Similar articles : No post found

Post a Comment

नवीनतम प्रतिक्रियाएंLatest Comments

akraktale के द्वारा
October 27, 2011
आदरणीय मनोरंजन जी बहुत अच्छा व्यंग है मगर सिर्फ ख़बरों पर मत जाइए. क्योंकि खबरें आजकल चाशनी में डूबा कर पेश की जाती हैं.जिसे ख़बरों द्वारा भ्रष्टाचार बताया जा रहा है वो भ्रष्टाचार नहीं जुगाड़ है और भारत हमेशा से ही जुगाड़ के लिए मशहूर रहा है.
    manoranjanthakur के द्वारा
    October 28, 2011
    सही कहा जुगार ही है बहुत बधाई
alkargupta1 के द्वारा
October 27, 2011
बहुत बढ़िया व्यंग्यात्मक रचना !
    manoranjan thakur के द्वारा
    October 27, 2011
    धन्यवाद श्रीमती अल्कर्जी आपने सराहा
RaJ के द्वारा
October 27, 2011
एक कहावत कुछ सुनी सी दोहराता हूँ चलनी बोले सुई से तेरे पेट में छेद यही हो रहा है सारी राजनैतिक जमात जो भ्रीष्टाचार और अनैतिकता से लोगों का जीना हराम करे है वह चरित्र लांछन लगाकर जनता के कुछ लोगों को गुमराह कर सकती है| मेरा मानना है अध्संख्य जनता मामूली सा भ्रष्टाचार से मज़बूरी में लिप्त है पर ऐसा होने से जनता का आतंकिओं से भी घ्रणित राजनितिक नेताओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का अधिकार नहीं छिन जाता | आपकी शैली व् व्यंग पकड़ के लिए बधाई पर विचार मेल न मिलने का दुःख
    manoranjanthakur के द्वारा
    October 27, 2011
    आपने सराहा मेरे लिए यही बहुत है कथय से इतेफाक रखना कोई जरुरी नहीं धन्यवाद
Dr.KAILASH DWIVEDI के द्वारा
October 26, 2011
आदरणीय भाई साहब
सादर अभिवादन !
सार्थक व्यंग्य ………………..बधाई |
    manoranjanthakur के द्वारा
    October 27, 2011
    डॉ साहेब शुक्रिया,धन्यवाद
Dr. SHASHIBHUSHAN के द्वारा
October 26, 2011
मिठाई पर मक्खी मच्छर भिनभिनाते ही हैं, लगता है
आपको भी किसी कांग्रेसी बाला ने हाला की कुछ
बूँदें चटाई है। आप मदहोश हो सकते हैं, जनता नहीं।
    manoranjanthakur के द्वारा
    October 27, 2011
    श्री शशिभूषण जी, किसी का दिल दुखाना मकसद नहीं